वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इकबालपुर में युवक की हत्या की कोशिश, मां-बेटा गिरफ्तार
कोलकाता । एक अपराधी के बारे में पुलिस को सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। आधी रात को उस अपराधी ने पुलिस को सूचना देने वाले युवक को अपने मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बीच सड़क पर घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला किया। घटना इकबालपुर थाना इलाके के मोमिनपुर रोड स्थित बिहार स्वीट्स के सामने की है। पुलिस ने इस मामले में सैफ रहमान उर्फ बच्चा शाहरुख और उसकी मां फरीदा खातून को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात असीदुर रहमान उर्फ दीपक अपने 11 साल के भांजे के साथ घर लौट रहा था तभी अचानक बच्चा शाहरुख अपनी मां फरीदा और सीमा, कैफ रहमान के साथ वहां पहुंचा और असीदुर को घेर लिया। बच्चा शाहरुख ने उस पर चापर से हमला किया, जिसके कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आयी। असीदुर के घायल होने के बाद फरीदा, सीमा और कैफ ने उसके पैर-हाथ पकड़ लिये और बच्चा शाहरुख को उसकी हत्या करने के लिए कहने लगे। घटना को देख उसका भांजा चीखने-पुकारने लगा तो बच्चा शाहरुख ने क्रिकेट स्टिक से बच्चे पर भी हमला कर दिया। दोनों को गंभीर अवस्था में एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने असीदुर के शिकायत के आधार पर हत्या की कोशिश 307, 324 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में बच्चा शाहरुख और फरीदा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 25 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि बच्चा शाहरुख पेशेवर अपराधी है और एक अपराध के बाद वो फरार चल रहा था। बच्चा शाहरुख के बारे में पुलिस को असीदुर सूचना दी थी जिससे बच्चा शाहरुख उससे नाराज चल रहा था। रविवार देर रात असीदुर को अकेला पाकर बच्चा शाहरुख ने उसे जान से मारने की कोशिश की।